{"_id":"65f1dda01d733614dc04dd8c","slug":"anuppur-broken-idol-of-lord-vishnu-found-in-pakriha-village-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: पकरिहा गांव में मिली भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति, कलेक्टर के निर्देश पर हुई खुदाई में मिली प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: पकरिहा गांव में मिली भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति, कलेक्टर के निर्देश पर हुई खुदाई में मिली प्रतिमा
Wed, 13 Mar 2024 10:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:39 PM IST
सार
अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील अंतर्गत पकरिहा गांव में 11 मार्च को दसवीं शताब्दी की सूर्य देव की प्रतिमा मिली थी। वहीं, बुधवार को उसी जगह पर भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति मिली है।
विज्ञापन
विष्णु की खंडित मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर में कोतमा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत छुल्हा के ग्राम पकरिहा के लोहारीटोला निवासी हीरालाल यादव पिता ददना यादव के घर के पीछे खेत में 11 मार्च को प्राप्त 10वीं शताब्दी की सूर्यदेव की प्रतिमा प्राप्त हुई थी। उसके दो दिनों के पश्चात 13 मार्च की दोपहर कलेक्टर अनूपपुर के निर्देशानुसार तहसीलदार कोतमा ईश्वर प्रधान, हल्का पटवारी शिवकुमार सिंह, ग्राम पंचायत छुल्हा सरपंच राजेश सिंह की उपस्थिति में जेसीबी मशीन से यूकेलिप्टस के जड़ों की खुदाई दौरान पूर्व में एकत्रित कर रखे गए मिट्टी के मलवे के बीच दसवीं शताब्दी के विष्णु भगवान की मूर्ति तीन हिस्सों में खंडित अवस्था में प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे के मध्य खोजबीन के दौरान खंडित मिले मूर्ति का एक हिस्सा नहीं मिल पाया है। इस दौरान अनूपपुर जिला पर्यटन एवं पुरातत्व संघ सदस्य शशिधर अग्रवाल ने खुदाई स्थल पर पहुंचकर मूर्ति का निरीक्षण किया। हीरालाल यादव के खेत से प्राप्त दोनों मूर्ति के अलावा स्थल के आसपास किसी पुरातात्विक मंदिर का अवशेष होना अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
13 को प्राप्त विष्णु भगवान की तीन हिस्सों में मिली मूर्ति को हीरालाल यादव के घर के आंगन में सुरक्षित रखा गया है। जबकि 11 मार्च को प्राप्त सूर्यदेव की प्रतिमा को कोतमा थाने में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
