Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   75-year-old man died after falling into a well; police retrieved his body with the help of villagers at night.

अनूपपुर: कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रात में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला शव

Tue, 17 Nov 2026 05:56 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 05:56 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के चंदवार गांव में सोमवार रात कुएं में गिरने से 75 वर्षीय भगवतदीन सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। मंगलवार सुबह पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
75-year-old man died after falling into a well; police retrieved his body with the help of villagers at night.
पोस्टमार्टम कराने पहुंची पुलिस

विस्तार

जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवार गांव में सोमवार रात कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कुएं से शव बाहर निकाला। मंगलवार सुबह पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान भगवतदीन सिंह पिता स्वर्गीय हुलासी सिंह श्याम निवासी चंदवार के रूप में हुई है। चचाई थाने के विवेचक प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे मृतक के बड़े बेटे राजेंद्र सिंह ने डायल 112 पर कुएं में गिरने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजनीति: कांग्रेस के मार्च से पहले भोपाल में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन पर रोक, तेज हुआ सियासी घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र सिंह सोमवार शाम अनूपपुर से मजदूरी कर घर लौटे थे। उनके पिता मोहल्ले में घूमने गए थे। रात करीब 8 बजे छोटे भाई की बेटी सपना ने घर के पीछे बाड़ी में स्थित कुएं में किसी के गिरने की आवाज सुनने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कुएं में तलाश की, लेकिन करीब 12 से 15 फीट गहरे पानी में कोई नजर नहीं आया। इस दौरान कुएं में भगवतदीन की लाठी और जूते दिखाई दिए। संदेह होने पर डायल 112 को सूचना दी गई।


पुलिस और ग्रामीणों ने कांटे की मदद से तलाश की। इस दौरान कपड़े कांटे में फंसने पर शव को बाहर निकाला गया। रात होने के कारण शव घर में रखा गया और मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की गई। परिजनों के अनुसार, कुएं के चारों ओर करीब तीन फीट ऊंची जगत बनी हुई है। बुजुर्ग को रात में अंधेरे के कारण देखने में परेशानी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed