{"_id":"663c85af2e643706660833d8","slug":"26-cattle-along-with-trucks-and-vehicles-seized-while-smuggling-animals-kotwali-police-took-action-on-the-national-highway-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1677795-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: तस्करी कर ले जाए जा रहे पशुओं को पुलिस ने कराया मुक्त, ट्रक जब्त कर अज्ञात चालक पर दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: तस्करी कर ले जाए जा रहे पशुओं को पुलिस ने कराया मुक्त, ट्रक जब्त कर अज्ञात चालक पर दर्ज किया केस
Thu, 09 May 2024 03:48 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:48 PM IST
सार
थाना प्रभारी कोतवाली अरविन्द जैन ने पुलिस ने नेशनल हाईवे पर कोतमा तरफ से आ रहे एक ट्रक से तस्करी कर ले जाए जा रहे पशुओं को मुक्त कराया है। इस दौरान आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी कर ले जाते हुए ट्रक को जब्त कर 26 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने ट्रक चालक और मलिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कोतवाली अरविन्द जैन ने बताया गया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे पर बुधवार की मध्य रात्रि घेराबंदी की गई। नेशनल हाईवे 43 पर पटेल ढाबा के आगे कोतमा तरफ से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा। तेज गति से ले जाते हुए चालक पटेल ढाबा के पास रोड के किनारे ट्रक खड़ा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
वाहन की जांच करने पर ट्रक क्रमांक एम पी 19 एच ए 0092 में अवैध पशु भैस पड़ा 26 नग बूचड़खाना ले जाते पाये जाने पर अज्ञात चालक और वाहन स्वामी पर पशु व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
