फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News One kg 30 grams of ganja seized from two accused crime registered under NDPS Act

Anuppur News: दो आरोपियों से एक किलो 30 ग्राम गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज

Tue, 28 May 2024 10:07 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2024 10:07 PM IST
सार

रामनगर पुलिस ने दो आरोपियों को विक्रय के लिए लेकर जा रहे गांजा के साथ जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Anuppur News One kg 30 grams of ganja seized from two accused crime registered under NDPS Act
रामनगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रय के लिए गांजा लेकर जा रहे दो आरोपियों के कब्जे से एक किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कार्रवाई के संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया कि रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी गांजा विक्रय के लिए लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस के द्वारा सगरा तालाब के पास मलगा रोड पर घेराबंदी करते हुए आरोपी दुर्गा केवट पिता बैजनाथ 45 वर्ष निवासी ग्राम आमाडाड के कब्जे से 530 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरी कार्रवाई में अमोल सिंह गोड पिता कुंवारे लाल सिंह 55 वर्ष निवासी ऊषाढ से भेड़वा नाला के पास मलगा कच्चा मार्ग पर 500 ग्राम गांजा तथा 2000 रुपये जब्त करते हुए दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed