फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News: Murder masked as suicide, lover kills woman over marriage demand; police arrest accused

Anuppur News: प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी महिला, गला घोंटकर की हत्या; पेड़ पर लटकाया शव

Wed, 01 Apr 2026 11:52 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 11:52 AM IST
सार

चचाई में मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Anuppur News: Murder masked as suicide, lover kills woman over marriage demand; police arrest accused
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के चचाई थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश के बाद हत्या का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 मार्च को ग्राम पंचायत बकही के सरपंच पति ने सूचना दी कि महादेवरा मंदिर के पास पहाड़ी पर जंगल में एक महिला का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही चचाई पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मृत्यु गला घोंटने से हुई है।
विज्ञापन


मृतका की पहचान होने के बाद परिजनों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि मृतका का प्रेम संबंध रामपुर निवासी 27 वर्षीय सतेंद्र गुप्ता उर्फ संगम से था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dewas News: फिल्म के बाद शुरू हुआ असली थ्रिलर, सिनेमा हॉल से युवक-युवती को किडनैप कर ले गए आरोपी, दो गिरफ्तार


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 9 मार्च को उसने मृतका को मिलने के बहाने बुलाया और दोपहिया वाहन से सूनसान जंगल में ले गया। वहां आपसी विवाद के बाद उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया और वहां से फरार हो गया।

थाना चचाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की तत्परता से अंधी हत्या का मामला शीघ्र सुलझ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed