{"_id":"61f2a807778f0e40943cf157","slug":"another-letter-from-kp-yadav-mp-appeals-to-railway-minister-and-cm-amar-shaheed-veer-tatya-tope-station-should-be-named-shivpuri-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा शिवपुरी रेलवे स्टेशन का नाम: सांसद ने लिखा रेल मंत्री को पत्र, कहा- अमर शहीद वीर तात्या टोपे स्टेशन रखा जाए शिवपुरी रेलवे स्टेशन का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगा शिवपुरी रेलवे स्टेशन का नाम: सांसद ने लिखा रेल मंत्री को पत्र, कहा- अमर शहीद वीर तात्या टोपे स्टेशन रखा जाए शिवपुरी रेलवे स्टेशन का नाम
Thu, 27 Jan 2022 07:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:42 PM IST
सार
शिवपुरी के रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद तात्या टोपे के नाम पर रखने की मांग सांसद केपी यादव ने की है। सांसद केपी यादव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Shivpuri: सांसद केपी यादव ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शिवपुरी के रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद तात्या टोपे के नाम पर रखने की मांग सांसद केपी यादव ने की है। सांसद केपी यादव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है।
सांसद ने बताया कि तात्या टोपे जैसे क्रांतिकारी महापुरुष को आने वाली पीढ़ियां सदा के लिए याद रखें इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मांग की है कि शिवपुरी रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद वीर तात्या टोपे स्टेशन रखा जाए।
गौरतलब है कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में तात्या टोपे भारतीय क्रांतिकारियों के प्रमुख सेनानायक रहे, जिन्हें अंग्रेजों द्वारा धोखे से शिवपुरी के निकट बंदी बना लिया गया था एवं शिवपुरी में उन्हें फांसी की सजा दी गई थी। उक्त स्थान पर अमर शहीद क्रांतिकारी तात्या टोपे जी का स्मारक भी बना हुआ है। सांसद डॉक्टर केपी यादव जी का मानना है कि आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना प्रबल हो इसके लिए वे सदैव क्रांतिकारी, महापुरुषों के स्मारक- समाधि स्थल को विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
सांसद यादव का कहना है कि जिन महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता प्रदान की है उनकी पूजा हमें सदैव करनी चाहिए एवं नवागत पीढ़ी को उनके बारे में बताना चाहिए। जिससे कि उनकी यशोगाथा अमर रहे। सांसद यादव ने अमर शहीद तात्या टोपे की समाधि स्थल को विकसित करने के लिए लोकसभा में भी आवाज उठाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आजादी के अमृत महोत्सव में वर्ष में देश के गुमनाम शहीदों क्रांतिकारियों को उचित स्थान दिलाए जाने के लिए आग्रह किया। जिससे देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों को आने वाली पीढ़ी सदैव याद रख सकें। सांसद की इस पहल पर रेलवे विभाग द्वारा सराहना करते हुए सकारात्मक कार्यवाही के संकेत प्रदान किए गए हैं।