Indore News: इंदौर रियल्टर्स एसोसिएशन की वार्षिक बोर्ड बैठक संपन्न, गुप्ता बने अध्यक्ष
अरविंद गुप्ता को 17 मार्च को कोयंबटूर में आयोजित गवर्निंग बॉडी मीटिंग में एनएआर-इंडिया के सेंट्रल इंडिया डायरेक्टर के रूप में भी चुना गया है। एसोसिएशन इस साल मई में रियल एस्टेट सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें भारत के सभी शहरों के रियल्टर भाग लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर रियल्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बोर्ड बैठक मंगलवार को संपन्न हुई।जिसमे इस साल के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
चेयरमैन भूपेंद्र जोशी ने बताया कि अरविंद गुप्ता को फिर से अध्यक्ष और पीयूष भंडारी को सचिव के रूप में चुना गया है। बोर्ड के अन्य सदस्यों में शैलेन्द्र जैन (वाइस चेयरमैन), देवेश पाहवा (उपाध्यक्ष), अर्पित जोशी (संयुक्त सचिव), नीरव शाह (कोषाध्यक्ष), नवीन चुघ (इवेंट-हेड), अश्विन मकवाना (समन्वयक), सुमित गुप्ता, सुनील अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल और मनीष बिड़ला शामिल हैं।
अरविंद गुप्ता को 17 मार्च को कोयंबटूर में आयोजित गवर्निंग बॉडी मीटिंग में एनएआर-इंडिया के सेंट्रल इंडिया डायरेक्टर के रूप में भी चुना गया है। एसोसिएशन इस साल मई में रियल एस्टेट सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें भारत के सभी शहरों के रियल्टर भाग लेंगे। यह मध्य भारत में अपनी तरह का पहला सम्मेलन होगा। इस एसोसिएशन में इंदौर में 300 से ज्यादा सदस्य है।
