फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Announcement of CM Shivraj: 1 lakh government recruitments will be taken out, Udyam Kranti Yojana will be launched, Bhopal pride day on June 1

Madhya Pradesh News: 1 लाख सरकारी भर्तियां निकाली जाएंगी, उद्यम क्रांति योजना होगी लांच, भोपाल गौरव दिवस 1 जून को 

Fri, 25 Mar 2022 11:51 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Mar 2022 11:51 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश सरकार 1 लाख सरकारी नौकरियां निकालेंगी। अप्रैल में उद्यम क्रांति योजना लांच होगी। 1 जून को भोपाल का गौरव दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Announcement of CM Shivraj: 1 lakh government recruitments will be taken out, Udyam Kranti Yojana will be launched, Bhopal pride day on June 1
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर गुरुवार को रवींद्र भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 1 लाख सरकारी नौकरियां और निकाली जाएंगी। सीएम ने कहा कि अब जो 6 हजार भर्ती पुलिस में निकलेंगी, उसमें 50% नंबर लिखित परीक्षा के होंगे और 50% नंबर फिजिकल टेस्ट के होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अप्रैल में उद्यम क्रांति योजना लांच होगी। इसमें 1 से लेकर पचास लाख रुपये तक का लोन काम चालू करने के लिए दिया जाएगा। इसके लिए गारंटी सरकार देगी। ब्याज में भी 5 साल तक सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे व्यापारियों को अपना काम चालू करने के लिए बिना ब्याज का 10 हजार रुपए का लोन दिया जा रहा है। गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना हमने बनाई है। अब तक 5 लाख लोगों को पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ मिला है। 4.50 लाख से ज्यादा लोगों को ग्रामीण पथ विक्रेता योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
समय बिताने के बजाय क्या काम किया, यह ज्यादा महत्वपूर्ण
शिवराज ने कहा कि कोई कितने समय मुख्यमंत्री रहा, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है कि अगर रहा तो कैसे काम किया। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में क्या कहर ढाया है।  वल्लभ भवन लूट का अड्डा बन गया था। उस समय सीएम के पास विधायकों से मिलने का समय नहीं था। लेकिन कोई ठेकेदार आ जाए तो भव्य स्वागत करो, दरवाजे बंद, लेन-देन की बातें चालू। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश के गेहूं को पूरी दुनिया में निर्यात करेंगे। विदेश में निर्यात होने वाले गेहूं पर मंडी टैक्स नहीं लगेगा। कोविड के कठिन काल में मध्य प्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा 19.7% रही है।



डकैत मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं चलेंगे
सीएम ने कहा कि हमने साफ कह दिया था यह डकैत मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में क्यों नहीं मरे यह डाकू? क्योंकि उनको राजनीतिक संरक्षण मिलता था। पुलिस को अगर कह दो, प्रशासन को अगर कहा दो तो कैसे बुलडोजर चलते? शिवराज सिंह ने कहा कि सिमी के आतंकवादियों का नेटवर्क हमने ध्वस्त कर दिया। यह दिग्विजय सिंह के शासन में पनप रहे थे। आठ आतंकी जेल तोड़कर फरार हुए तो हमारी पुलिस ने उन्हें ज्यादा दूर नहीं जाने दिया, उन्हें पास में ही ढेर कर दिया। दुष्टों के लिए हम वज्र से ज्यादा कठोर है।


 
यह भी कहा-
  • इंदौर-भोपाल में महिला उद्यमियों के लिए हमने इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाने का निर्णय लिया है, जिससे बड़ी संख्या में महिला उद्योगपति बनें।
  • अब यदि संपत्ति महिला के नाम पर होगी, तो संपत्ति कर भी 3 प्रतिशत की जगह 1 प्रतिशत ही लगेगा।
  • एमपी में 43 लाख लाड़ली हो गई हैं, हमने तय किया है कि लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाएंगे।
  • हमने तय किया कि शिक्षकों की नौकरी में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलें।
  • पीएम आवास योजना का बजट 10 हजार करोड़ रखा है। हम 10 लाख घर इस साल बनाएंगे और 10 लाख घर अगले साल। अगले 3 साल में कोई गरीब बिना मकान के नहीं रहेगा।
  • जब मैंने तय किया कि पुलिस भर्ती में बेटियों को 30% आरक्षण मिलेगा तो बहुत विरोध हुआ। जब पुलिस की यूनिफॉर्म में बेटी डंडा उठाती है तो अपराधी कांप जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed