फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   angry tribal women protest against MLA Shiv Narayan Singh regarding water problem during Vikas Yatra in Umaria

Umaria: विकास यात्रा में आदिवासी महिलाओं ने खाली डिब्बे लेकर विधायक का किया विरोध, कहा- फिर वोट लेने आ गए

Sat, 18 Feb 2023 03:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Feb 2023 03:46 PM IST
सार

उमरिया जिले के आकाश कोट इलाके में गर्मियों में पानी की समस्या एक विकराल रूप धारण कर लेती है। यहां के लोग पानी की एक-एक बूंद को तरसने लगते हैं। ऐसे में विधायक शिव नारायण विकास यात्रा लेकर यहां पहुंचे तो आक्रोशित स्थानीय आदिवासी महिला-पुरुषों ने खाली डब्बे लेकर विधायक को घेर लिया।

विज्ञापन
angry tribal women protest against MLA Shiv Narayan Singh regarding water problem during Vikas Yatra in Umaria
आकाश कोट इलाके में विधायक को घेरकर खड़ी आदिवासी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सभी जिलों की तरह उमरिया जिले में भी विकास यात्रा गांव-गांव जा रही है। कहीं विकास यात्रा का स्वागत किया जा रहा है तो कहीं पर विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वाकया बांधवगढ़ विधानसभा के विधायक के सामने आया। जहां आदिवासी महिलाएं पानी की समस्या को लेकर खाली डिब्बों के साथ पहुंच गईं। उन्होंने आक्रोश में कहा कि फिर वोट लेने आ गए, हमारी पानी की समस्या को आज तक दूर नहीं किया। इस वाकये के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


विधायक ने दिया लोगों की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन
यह मामला उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक अंतर्गत आकाश कोट का है। यहां गर्मियों में पानी की समस्या एक विकराल रूप धारण कर लेती है। यहां के लोग पानी की एक-एक बूंद को तरसने लगते हैं। ऐसे में जब बांधवगढ़ विधानसभा के विधायक शिव नारायण सिंह विकास यात्रा को लेकर यहां पहुंचे तो स्थानीय आदिवासी महिला-पुरुषों ने आक्रोश में खाली डब्बे लेकर विधायक का घेराव कर लिया। फिर वे अपने इलाके में हो रही पानी की समस्या को दोहराने लगे। इस पर विधायक महोदय को मजबूरी में ग्रामीणों को आश्वासन देना पड़ा कि आप की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार बीजेपी की विकास यात्रा का उमरिया जिले के लोगों ने विरोध किया है। अब देखने वाली बात है कि विधायक के विरोध के बाद क्या प्रतिक्रिया आती है? क्या स्थानीयों की समस्या का समाधान होता है या ऐसे ही उन्हें इस तरह दंश झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश कोट में कई सालों से बनी हुई है पानी की समस्या
पिछले कई वर्षों से पानी की समस्या को लेकर आकाश कोट में पीएचई विभाग की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर पानी की समस्या को दूर करने के लिए कई कार्य किए गए। लेकिन आज तक इस इलाके में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।


मध्य प्रदेश में इन दिनों राज्य सरकार की ओर से लगातार विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा के तहत विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में अपना पक्ष रख रहे हैं। इस दौरान उनकी ओर से जन समस्याओं को सुनने और उनका निवारण करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन कई जगह ऐसा हो रहा है कि विधायकों को विकास यात्रा में लोगों के विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed