फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Angry BJP burnt Kamal Nath's effigy for calling Madhya Pradesh Madira Pradesh

MP News: कमलनाथ के बयान पर बवाल, मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहने से नाराज भाजपा ने फूंका पूर्व सीएम का पुतला

Thu, 23 Feb 2023 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मप्र को मदिरा प्रदेश बताने का भाजपा विरोध कर रही है। रतलाम भाजपा ने गुरुवार दोपहर रतलाम के धानमंडी स्थित रानी जी का मंदिर के पास कमलनाथ का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Angry BJP burnt Kamal Nath's effigy for calling Madhya Pradesh Madira Pradesh
रतलाम भाजपा ने कमलनाथ का पुतला जलाकर विरोध किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए बयान के बाद भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है। कमलनाथ के बयान को लेकर भाजपा ने गुरुवार दोपहर रतलाम के धानमंडी स्थित रानी जी का मंदिर के पास कमलनाथ का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कमलनाथ के पुतला दहन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनके द्वारा कमलनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और उनके द्वारा इस तरह के बयान देना प्रदेश की जनता का अपमान है। काश्यप ने इसे साजिश के तहत बयान देना बताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत सहित मंडल अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षद और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed