{"_id":"609142070e9bb77d0e3f71a5","slug":"anger-erupted-fruit-seller-assaulted-cmo-and-others-overthrowing-fruits-from-his-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूटा गुस्सा: कोरोना कर्फ्यू में फल बेचने पर काटा चालान, ठेले वाले ने सीएमओ व कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूटा गुस्सा: कोरोना कर्फ्यू में फल बेचने पर काटा चालान, ठेले वाले ने सीएमओ व कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Tue, 04 May 2021 06:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 04 May 2021 06:15 PM IST
सार
मप्र के रायसेन जिले में यह घटना हुई। कोरोना कर्फ्यू का पालन करा रहे अधिकारी व उनकी टीम पर एक फल विक्रेता ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के कहर ने देश में धंधे-रोजगार व कारोबार की भी कमर तोड़ दी है। इससे निपटने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के चलते भी लोगों की कमाई पर असर पड़ा है। लोगों का गुस्सा उबलने लगा है। मप्र के रायसेन जिले में कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर जब एक ठेले वाले का चालान काटा गया तो वह भड़क गया।
यह घटना रायसेन जिले में सिलवानी में शनिवार को हुई। नगर परिषद के सीएमओ राजेंद्र शर्मा टीम के साथ सिलवानी में गश्त पर थे, ताकि नियमों का पालन हो। इसी दौरान एक जगह सलीम नामक व्यक्ति ठेला लगाकर फल बेच रहा था। कुछ लोग फल खरीद भी रहे थे। टीम को देख लोग वहां से चले गए। इसके बाद शर्मा व सलीम के बीच नियमों के उल्लंघन को लेकर बहस होने लगी।
बहस के बाद नगर परिषद की टीम ने ठेला जब्त करने और सलीम का चालान बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी। ठेले के फल नीचे गिरा दिए गए। यह देखते ही सलीम भड़क उठा। उसने पहले सीएमओ को पीटा और फिर कर्मचारियों को। हमले से सीएमओ सहित तीन कर्मचारियों को चोटें आई है। बहरहाल नगर परिषद की शिकायत पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।