फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anesthesiologist Dr. Sachin Ahirwar created ruckus in Damoh District Hospital under influence alcohol

MP News: दमोह जिला अस्पताल में शराब के नशे में झूमते हुए दिखाई दिया डॉक्टर, अधिकारी बोले- कार्रवाई करेंगे

Sun, 10 Mar 2024 03:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Mar 2024 03:02 PM IST
सार

वायरल वीडियो में शराब के नशे में दिख रहे जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन अहिरवार बताए जा रहे हैं जो शनिवार रात को अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान डॉक्टर ने अस्पताल के एमसीएच वार्ड में भी हंगामा किया।

विज्ञापन
Anesthesiologist Dr. Sachin Ahirwar created ruckus in Damoh District Hospital under influence alcohol
शराब से नशे में डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में पदस्थ एक एनेस्थीसिया डॉक्टर का शराब के नशे में झूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोग डॉक्टर की निंदा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शराब के नशे में डॉक्टर मरीजों का इलाज कैस करेगा। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में शराब के नशे में दिख रहे जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन अहिरवार बताए जा रहे हैं जो शनिवार रात को अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर अस्पताल के एमसीएच वार्ड के अंदर ( जहां प्रसूता महिलाएं रहती हैं) हंगामा करते रहे। इस दौरान डॉक्टर कभी जमीन पर बैठ जाता है तो कभी जमीन में लौटने लगता है। जानकारी लगने पर ओटी अटेंडर के पद पर पदस्थ कर्मचारी महेंद्र अहिरवार डॉक्टर को वार्ड से लेकर बाहर आया। 
विज्ञापन


इस दौरान जो लोग वीडियो बना रहे थे डॉक्टर उन्हें भी धमकी दे रहा है। बाद ओटी अटेंडर डॉक्टर को बाइक पर बैठकर ले गया। रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात कही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर जिला अस्पताल के प्रमुख सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। सीएमएचओ डॉ सरोजिनी जेम्स बैक ने वायरल वीडियो की जानकारी नहीं होने की बात कही। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सचिन अहिरवार ने कुछ समय पहले सीएमएचओ से भी अभद्रता की थी। जिसे लेकर सीएमएचओ ने डॉक्टर को नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed