फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   anandiben patel directs all universities to send preparations photos of International Yoga Day

मध्यप्रदेश: राज्यपाल का निर्देश- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की तस्वीरें भेजें विश्वविद्यालय

Tue, 19 Jun 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 19 Jun 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
anandiben patel directs all universities to send preparations photos of International Yoga Day
मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : SELF

मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो से चल रही हैं। इसी कड़ी में राज्यपाल सचिवालय की ओर से सभी सरकारी और गैरसरकारी विश्वविद्यालयों को एक सर्कुलर जारी किया गया है, इसमें 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की तस्वीरें भेजने का निर्देश भी दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय को कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्रों और शिक्षकों के नाम भी शाम 4 बजे तक भेजने को कहा गया है। राजभवन की इस सक्रियता पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजभवन अपनी सीमाओं से बाहर जाकर काम कर रहा है। 
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और इस योग करना भी लोगों को लंबी उम्र देता है। बताते चलें कि पहली बार 21 जून 2015 को योग दिवस मनाया गया था, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। 


11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed