{"_id":"64eb6b49fba105d73b01d1a4","slug":"amit-shah-home-minister-amit-shah-will-come-to-majhgawan-in-satna-district-on-september-3-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: तीन सितंबर को सतना जिले के मझगवां आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah: तीन सितंबर को सतना जिले के मझगवां आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे
Sun, 27 Aug 2023 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 27 Aug 2023 08:57 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को सतना जिले में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। वह सतना जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को सतना आएंगे। वह सतना जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ में होंगे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गृह मंत्री सतना जिले के ग्राम मझगवां आएंगे। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में मझगवां में एक विशाल जनसभा भी होगी, जिसमें लगभग 1 लाख लोगों को शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सतना जिले में तीन दिन तक रहेगी। यात्रा के संयोजक सतना सांसद गणेश सिंह बनाए गए हैं। भाजपा ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मैहर भी जाएंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह के मझगवां दौरे के बाद मैहर में भी 4 सितंबर को एक विशाल सभा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस सभा में सीएम शिवराज सिंह शामिल होंगे। चर्चाएं तेज हैं कि मैहर में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान मैहर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए मैहर को जिला बनाने संबंधी एलान भी कर सकते हैं।