फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amit Shah challenge Mamata and Rahul to find out a provision from CAA that can take citizenship

अमित शाह की चुनौती, राहुल-ममता बताएं वह प्रावधान, जिसमें जा रही हो नागरिकता

Sun, 12 Jan 2020 05:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Jan 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah challenge Mamata and Rahul to find out a provision from CAA that can take citizenship
अमित शाह - फोटो : एएनआई

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि मैं ममता बनर्जी और राहुल बाबा को चुनौती देता हूं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम में से एक ऐसे प्रावधान का पता लगाएं जो इस देश में किसी की भी नागरिकता छीन सके। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करती है, सरकार तब तक आराम नहीं करेगी जब तक कि पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक समुदायों के सभी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता नहीं दी जाती। आक्रामक तेवर दिखाते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं इसे जोर से कह रहा हूं। आप कांग्रेस के नेता, ध्यान से सुनें ... जितना हो सके, इसका विरोध करें, लेकिन हम इन सभी लोगों को नागरिकता देने के बाद ही आराम करेंगे। कोई भी हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन


शरणार्थी भारत के बच्चे हैं, देश उन्हें गले लगाएगा
उन्होंने कहा कि भारत पर जितना अधिकार मेरा और आपका है, उतना ही अधिकार पाकिस्तान से आए हुए हिंदु, सिख, बैद्ध, क्रिश्चियन और ईसाई शरणार्थियों का है। वे भारत के बेटे और बेटियां हैं। देश उन्हें गले लगाएगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन नेताओं ने पाकिस्तान से अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता का आश्वासन दिया था। हिंदू, सिख, पारसी, जैन, जो पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान दोनों में रहते थे, वे यहां आना चाहते थे, लेकिन रक्तपात के कारण वे वहां रह गए। हमारे देश के नेताओं ने तब उन्हें आश्वासन दिया कि जब भी वे यहां आएंगे उनका यहां स्वागत किया जाएगा और उन्हें नागरिकता दी जाएगी। 

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर किया था देश का बंटवारा
कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ था तो कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया था। सीएए का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब विभाजन हुआ था, तब पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान दोनों में 30 फीसदी हिंदू थे। आज पाकिस्तान में सिर्फ तीन फीसदी हिंदू और पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में सात फीसदी हिंदू हैं। मैं अंधे और बहरे कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि मेरे हिंदू, सिख, सिंधी भाई कहां हैं। 

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई को नागरिकता प्रदान करता है, जो 31 दिसंबर, 2014 या उससे पहले भारत आए थे। 

चार महीने में आसमान छूता राम मंदिर बनेगा
अमित शाह ने कहा कि चार महीने में अयोध्या में गगनचुंबी राममंदिर का निर्माण हो जाएगा। अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस के वकील कपिल सिब्बल कहते हैं राम मंदिर नहीं बनना चाहिए, अरे सिब्बल भाई जितना दम हो रोक लो, चार महीने में आसमान को छूता हुआ राम मंदिर का निर्माण होने वाला है।'



अमित शाह ने कहा, 'जेएनयू में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए, उन्होंने नारे लगाए 'भारत तेरे टुकड़े हो एक हजार, इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह'। उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं डालना चाहिए? जो देश विरोधी नारे लगाएगा उसका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा।'

उन्होंने कहा, 'मुझे ये मालूम नहीं पड़ता की राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और इमरान खान सबकी भाषा एक समान क्यों हो गई हैं। जबलपुर की जनता को सोचना है कि क्यों एक समान है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed