फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Allegations of Congress MLA, said- re-organisation of Mohanpura Major Irrigation Scheme wastage of money

Rajgarh: कांग्रेस विधायक के आरोप, कहा- मोहनपुरा वृहद सिंचाई योजना का दोबारा आयोजन जनता के पैसों की बर्बादी

Mon, 12 Jun 2023 08:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 08:36 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक ने कहा है कि जिले की बड़ी सिंचित परियोजना मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया था, लेकिन उसी की नहरों के लिए दोबारा से कार्यक्रम करने का यह सिलसिला केवल जनता के पैसे की बर्बादी है।

विज्ञापन
Allegations of Congress MLA, said- re-organisation of Mohanpura Major Irrigation Scheme wastage of money
राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ जिले में 13 जून को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राजगढ़ के मोहनपुरा डैम पर आयोजित होने वाले किसान कल्याण महाकुम्भ व अन्य लोकार्पण कार्यक्रम में आ रहे हैं। इसके लिए प्रदेश सहित जिला प्रशासन मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाओ में जुटा है। इधर कांग्रेस विधायक ने प्रदेश सरकार पर जनता के पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सोमवार को राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बापू सिंह तंवर ने प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए शिवराज सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजगढ़ की धरा पर आए और उन्होंने जिले की बढ़ी सिंचित परियोजना मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया था, लेकिन उसी की नहरों के लिए दोबारा से कार्यक्रम करने का यह सिलसिला केवल जनता के पैसे की बर्बादी है। ये दौरा फायदेमंद जब होता जब पीएम राजगढ़ जिलेवासियों के लिए 20 से 25 करोड़ का पैकेज देकर जाते और वह इंडिस्ट्री बनकर तैयार हो जाती और जिले के लोगो  को रोजगार मिलता।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर कहा कि जब बहनों के खातों में पैसा डाल दिया गया है और उसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है  तो हर जगह कार्यक्रम आयोजित करने का क्या औचित्य है। केवल टेंट वाले, जो इनके कांट्रेक्टर हैं, उन्हें फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लाडली बहनों की इतनी चिंता थी तो पिछले 18 वर्षों से क्या कर रहे थे। चुनाव के वक़्त में ही सब कुछ याद आ रहा है। राजगढ़ जिले के भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि,भाजपा के लोग अपने बड़े नेताओं से जिले के लिए कोई मांग नही करते, क्योंकि वो डरते हैं कि यदि कुछ मांग की तो उनका टिकट कट जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व जब पीएम मोदी राजगढ़ आए थे। तब भी मुझे ही फायदा हुआ था और अब भी मुझे ही फायदा होगा। ये चाहें कितने ही बढ़े इवेंट कर लें राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed