फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Alirajpur: Urmila Matodkar came out in support of the molestation victim in Bhagoria fair, sought strict punishment for the accused

अलीराजपुर: भगोरिया मेले में छेड़छाड़ पीड़िता के समर्थन में उतरी उर्मिला मातोंडकर,आरोपियों के लिए मांगी सख्त सजा

Tue, 15 Mar 2022 03:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 03:49 PM IST
सार

अलीराजपुर में आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के लिए फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोड़कर ने सख्त सजा की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिले जो मिसाल पेश करें।

विज्ञापन
Alirajpur: Urmila Matodkar came out in support of the molestation victim in Bhagoria fair, sought strict punishment for the accused
भगोरिया में छेड़छाड़ पीड़िता के समर्थन में उर्मिला मातोड़कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीराजपुर के भगोरिया मेले में एक आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने सख्त सजा की मांग की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि घिनौने अपराधियों को सजा देने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्हें ऐसी सजा मिले जो एक मिसाल बने। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

दरअसल अलीराजपुर के वालपुर में भगोरिया मेले में एक आदिवासी युवती के साथ करीब 15 युवकों के द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसकी विपक्ष के नेताओं के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी निंदा की थी। घटना के कुछ ही घंटों बाद एसपी ने मोर्चा संभाला और मुख्य आरोपियों समेत घटना में शामिल सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में 12 आरोपी धार जिले के रहने वाले हैं वहीं 3 आरोपी अलीराजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की उम्र 19 से 25 साल के बीच की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती भी धार जिले की ही रहने वाली है।  पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले को  ने फास्ट ट्रैक में चलाने का आग्रह किया है।  जाने के लिए अदालत से आग्रह किया है।

अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह के अनुसार छेड़छाड़ की शिकार युवती की तरफ से किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर घटना में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed