फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Wires taken out from electric pole in Agar Malwa

अरे बाप रे: बिजली के पोल से ही निकाल ले गए तार, लाखों रुपये की बताई गई कीमत; आगर-मालवा का है मामला

Sun, 19 May 2024 03:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 03:32 PM IST
सार

MP News: इन दिनों क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब खुलेआम वारदातों को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे है और पुलिस को चुनौती पर चुनौती दिए जा रहे हैं। कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने हाईवे से कुछ कदमों की दूरी पर बीती रात बिजली के पोल से तार काटकर लाखों रुपए के तार ही चुरा लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
Wires taken out from electric pole in Agar Malwa
बिजली के पोल से ही निकाल ले गए तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष जैन पिता अशोक कुमार जैन निवासी आगर द्वारा ग्राम बड़गोन में एक क्रेशर मशीन स्थापित कराई जा रही, जिसके लिए मप्रविविक से 33 केवी की हाई वोल्टेज बिजली लाइन स्वीकृत कराकर ठेकेदार को बिजली पोल स्थापित करने तथा तार लगाने का कार्य दिया गया।

विज्ञापन


ठेकेदार ने करीब 28 बिजली के पोल खड़े करते हुए उन पर तार लगा दिए और जब कार्य पूर्ण हुआ तो उसी रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। करीब 14 बिजली के खम्बों से तार काटकर चुरा लिए गए। शनिवार सुबह जब फरियादी को जानकारी लगी तो पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक पोल पर 3 तार कुल 3 किलोमीटर तार चोरी
फरियादी के अनुसार एक खंबे पर 3 तार लगाए गए थे। 14 खंबे करीब 1 किलोमीटर की दूरी में लगे हुए है और कुल 3 किलोमीटर लंबाई वाले तार चोरी किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed