{"_id":"66096ae00c05c31cde0ebbf4","slug":"mp-news-congress-leader-digvijay-singh-busy-preparing-for-voting-through-ballot-paper-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मतपत्र से मतदान की तैयारी में जुटे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, लोगों को बताया 400 का फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मतपत्र से मतदान की तैयारी में जुटे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, लोगों को बताया 400 का फॉर्मूला
Sun, 31 Mar 2024 07:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 31 Mar 2024 07:23 PM IST
सार
आगर मालवा के कचनारिया गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह। लोगों के बीच बैलेट पेपर से चुनाव का उठाया मुद्दा।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव शुरू होते ही ईवीएम का मुद्दा फिर उठने लगा है। मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर जोर देने में लगे हुए हैं। रविवार को आगर मालवा के कचनारिया गांव में एक नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि मतदान मतपत्र के माध्यम से हो इसके लिए वो वो 400 लोगों को नामांकन दाखिल कराने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान भीड़ बैलेट पेपर का शोर होता देख उन्होंने कहा कि आप चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो तो इसका एक ही रास्ता है। अगर 400 उम्मीदवार नामांकन फॉर्म भरते हैं तो बैलेट पेपर से चुनाव संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को जमानत राशि जमा करनी होगी 25,000 रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणियों के लोगों को 12,500 रुपये जमा करने होंगे। इस तरह राजगढ़ में मतपत्र के माध्यम से चुनाव होंगे।
विज्ञापन
