{"_id":"65fdaba91a83041a67095540","slug":"mp-news-agar-police-caught-liquor-worth-rs-1-crore-17-lakh-arrested-one-accused-and-seized-the-container-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आगर पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ 17 लाख की शराब, एक आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त किया कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आगर पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ 17 लाख की शराब, एक आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त किया कंटेनर
Fri, 22 Mar 2024 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 09:32 PM IST
सार
आगर पुलिस ने सवा करोड़ की शराब जब्त की है। कंटेनर में भरकर ये शराब ले जाई जा रही थी, जिसे नाकाबंदी कर रोका गया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस प्रशासन को आगर जिले के सुसनेर में मादक पदार्थ के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कंटेनर में भरकर ले जाई जा रही करीब सवा करोड़ रुपये की शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सुसनेर एसडीओपी देवनारायण यादव ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सुसनेर थाना पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सोयत से सुसनेर आ रहा कंटेनर को जांच के लिए डाक बंगला चौराहा, आगर- सुसनेर रोड पर नाकाबंदी कर रोका गया। चालक जगदीश निवासी राजस्थान बताया जा रहा है। वह कंटनेर में भरी अवैध अंग्रेजी शराब के विक्रय और परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने उक्त शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उक्त शराब के विक्रय और परिवहन के संबंध में जांच जारी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।