{"_id":"66372f75720ab791f60e2200","slug":"agar-malwa-news-fighting-due-to-mutual-rivalry-injured-youth-died-during-treatment-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: आपसी रंजिश में मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस हिरासत में तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: आपसी रंजिश में मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस हिरासत में तीन आरोपी
Sun, 05 May 2024 12:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 May 2024 12:34 PM IST
सार
आगर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में आपसी रंजिश में एक 25 साल की युवक की हत्या का मामला सामना आया है। आगर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने बताया कि प्रथम दृष्टिया यह मामला आपसी रंजिश का है। जिसमें 25 साल के कृष्णपाल उर्फ केपी बना निवासी उमरिया के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक आगर बड़ोद रोड़ चौराहे पर कृषि उपज मंडी के समीप कीटनाशक दवाई की दुकान का संचालक करता था।
विज्ञापन
आगर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
