{"_id":"64f4aac40731352f7200c495","slug":"agar-malwa-crime-two-youths-who-harassed-their-daughter-were-beaten-to-death-by-the-father-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa Crime: बेटी को परेशान करने वाले दो युवकों की पिता ने डंडे से पीटकर की हत्या, शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa Crime: बेटी को परेशान करने वाले दो युवकों की पिता ने डंडे से पीटकर की हत्या, शव खेत में फेंका
Sun, 03 Sep 2023 09:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:18 PM IST
सार
Agar Malwa Crime: मध्यप्रदेश में आगर-मालवा जिले से हत्या का मामला सामने आया है। मामले में एक पिता ने बेटी को परेशान करने वाले दो युवकों की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों के शव को बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगर-मालवा के कानड़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात में दो युवकों की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि कानड़ थाना पुलिस को ग्राम बटावदा के एक खेत में दो शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तस्दीक करने पर बताए गए स्थान पर एक कमरे से बोरे में भरे दो शव बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में एक आरोपी निवासी झिकड़िया जिला शाजापुर को गिरफ्तार भी किया है। प्रारंभिक तौर पर की गई जांच में पता चला है कि आरोपी की बेटी को युवक परेशान करते थे, जिसके चलते शनिवार रात जब युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था तो बोलेरो वाहन से आरोपी ने उनको टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक को झाड़ियों में फेंककर दोनों को गाड़ी में डाला और अपने खेत पर ले आया।
विज्ञापन
खेत पर आरोपी ने दोनों को लाठी और डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वारदात को अंजाम देने में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। एक मृतक की पहचान गोविंद गुर्जर निवासी बन्दाव नेवरी जिला देवास के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 22 से 24 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, मामले में पुलिस के अनुसार आरोपी का कहना है कि वह उन्हें ठीक से नहीं जानता। वे बस उसकी बेटी को परेशान करते थे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटना में उपयोग की गई बोलेरो गाड़ी की जांच की तो गाड़ी के अंदर भी खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, उज्जैन की एफएसएल टीम का इंतजार किया जा रहा है, जो घटना स्थल पर जांच करेगी। उसके बाद दोनों मृतक युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाएंगे।
