{"_id":"667ad776fdf8eefbd8067cf9","slug":"agar-malwa-crime-attempt-to-kidnap-a-minor-miscreants-came-on-a-bike-case-registered-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa Crime: नाबालिग के अपहरण का प्रयास, बाइक पर सवार होकर आए बदमाश, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa Crime: नाबालिग के अपहरण का प्रयास, बाइक पर सवार होकर आए बदमाश, मामला दर्ज
Tue, 25 Jun 2024 08:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2024 08:13 PM IST
सार
आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर 11 साल के नाबालिग बच्चे के अपहरण का प्रयास हुआ है। बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात बदमाश आए थे। फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना, आगर-मालवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक नाबालिग बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया गया। बदमाश द्वारा सरेआम नाबालिग लड़के को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जाने लगे। इतने में वहां पर उपस्थित व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बदमाशों के चंगुल से बचा लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आगर जिला मुख्यालय पर बड़ा गवलीपुरा रोड छावनी में एक 11 साल के लड़के के अपहरण करने का प्रयास किया गया। इसमें फरियादी नाबालिग लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस द्वारा दो अज्ञात बदमाशों पर प्रकरण दर्जकर मामले को जांच में लिया गया है।पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात बदमाश काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल लेकर आए थे और नाबालिग लड़के से उसके पिता के ऑफिस के बारे में पूछा।
विज्ञापन
नाबालिक लड़के ने उन्हें उसके पिता के ऑफिस के बारे में जानकारी दी। इतने में अज्ञात बदमाश नाबालिग लड़के को जबरदस्ती पल्सर बाइक पर बैठाने लगे। इतने में वहां पर उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़के को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। वहीं, बदमाश मौका देखकर वहां से फरार हो गए, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
