{"_id":"65a56bbd342d5727390116c5","slug":"agar-accident-a-three-year-old-child-playing-in-front-of-the-house-was-crushed-by-a-tractor-died-on-the-spot-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Accident: घर के सामने खेल रहे तीन साल के मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Accident: घर के सामने खेल रहे तीन साल के मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
Mon, 15 Jan 2024 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:00 PM IST
सार
आगर मालवा में सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। उसे घर के बाहर ही ट्रैक्टर ने रौंद दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के आगर जिले में दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला आगर ग्राम पीपलोन कला का है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाला तीन वर्षीय हसनेन पिता जावेद खान सोमवार को घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से एक ट्रैक्टर गुजरा। हसनेन उसकी चपेट में आ गया। बच्चे मौके पर ही लहूलुहान होकर बेसुध हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी सचिन धाकड़ ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।