टीकाकरण: मध्यप्रदेश में भी कोरोना वैक्सीन की किल्लत, दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज ने स्वास्थ्य मंत्री से की कोटा बढ़ाने की मांग
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री से राज्य के लिए वैक्सीन कोटा बढ़ाने की मांग की। सीएम चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, अब तक मध्यप्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार फिर राजधानी पहुंचे। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया से मुलाकात की। सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री से राज्य के वैक्सीन कोटा बढ़ाने की मांग की।
सीएम चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, अब तक मध्यप्रदेश में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 2 करोड़ 52 लाख से ज्यादा लोगों को पहली खुराक और 49 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का दूसरी खुराक लगाई गई। राज्य में कुल 46 फीसदी लोगों को पहला और 9 फीसदी लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है।
मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की मांग
चौहान ने आगे कहा कि, कोरोना की तीसरी लहर से पहले हम सभी प्रदेशवासियों को टीकाकरण कर सुरक्षित करने की दिशा में तेजी काम कर रहे हैं। मैंने स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेश को ज्यादा वैक्सीन देने की अपील की हैं। राज्य के अगस्त माह का वैक्सीन का आवंटन 57 लाख 20 हजार है जो बहुत कम हैं। अगर राज्य को अगस्त और सितंबर माह में 2 करोड़ 30 लाख वैक्सीन डोज मिल जाएंगे तो हम सभी प्रदेशवासियों को वैक्सीन का पहला डोज आसानी से सकेंगे। इसके अलावा सरकार से मैंने अक्टूबर से दिसंबर तक 1 करोड़ 20 लाख वैक्सीन डोज देने की मांग भी की है ताकि सभी प्रदेशवासियों को आसानी से दूसरा डोज भी लगाया जा सके।
सीएम ने आगे कहा कि, मध्यप्रदेश देश का फार्मा हब है। राज्य से हर साल 20 हजार करोड़ रुपए का दवाईयों का एक्सपोर्ट होता है। मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाईज पार्क की स्थापना करने का अनुरोध किया हैं। दोनों पार्क के लिए राज्य सरकार कम दरों में भूमि, पानी और बिजली की उपलब्ध करवाएगी।
खेलो इंडिया 2022 का आयोजन हो मध्यप्रदेश में
मैंने केंद्रीय रसायन मंत्री मांडविया को अवगत कराया कि प्रदेश में धान के रोपण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण डीएपी की मांग की जा रही है। साथ ही मक्का एवं धान में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की जा रही है, जिससे यूरिया की मांग बढ़ गयी है। मैंने केंद्रीय मंत्री से अगस्त 2021 हेतु यूरिया 3.55 लाख मैट्रिक टन व डीएपी 2.39 लाख मैट्रिक टन के आवंटन का अनुरोध किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मध्यप्रदेश के किसानों की यह आवश्यकता पूरी की जायेगी।
इसके बाद सीएम शिवराज ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की। सीएम ने खेलमंत्री ठाकुर से खेलो इंडिया 2022 का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करने के लिए आग्रह किया। इसके अलावा प्रदेश में खेल अधोसरंचना के विकास के लिए 56 करोड़ 93 लाख के प्रस्ताव भी खेल मंत्री को सौंपे। ताकि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में अपने युवाओं को ओर प्रोत्साहित कर सके।
तोमर से मिलकर कृषि क्षेत्र के विकास पर चर्चा
इसके अलावा सीएम चौहान ने गुरुवार सुबह कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर कृषि क्षेत्र के विकास और किसान बन्धुओं के कल्याण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। सीएम ने बताया कि, मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का 3,16,892 किसानों द्वारा 8.36 लाख हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया गया है जिसका उत्पादन 12.12 लाख मीट्रिक टन होता है। हमें 1.34 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य मिला था। वर्ष 2020-21 में प्रदेश का कुल दलहन उत्पादन 64.94 लाख मीट्रिक टन है। खरीफ 2020 में दलहन फसलों का उत्पादन नहीं किया गया है।
उन्होंने आगे कहा,रबी 2020-21 में दलहन फसलों का 1.94 मीट्रिक टन उपार्जन किया गया जबकि कुल उपार्जन का लक्ष्य 17.23 लाख होता है। इसलिए 17.23 लाख मीट्रिक टन उपार्जन किया जाना शेष है।सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री से ग्रीष्मकालीन फसल मूंग 12 लाख मीट्रिक टन एवं ग्रीष्मकालीन फसल उडद 0.61 लाख मीट्रिक टन उपार्जन हेतु लक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध का किया हैं। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि किसानों से मूंग का पर्याप्त उपार्जन किया जाएगा
इंदौर में कोरोना के नए मामले ने बढ़ाई चिंता
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के सात नए मामले ने एक बार फिर शिवराज सरकार की चिंता बढ़ा दी है। नए मामले आने के बाद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है और कोरोना के नियमों का पालन करने को कहा है।
सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज इंदौर जिले में कोरोना के सात पॉजिटिव केस आए हैं। मैंने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहां के नागरिकों से भी मैं विनम्र अनुरोध करता हूं कि अगर हमने जरा सी भी असावधानी रखी, तो परिस्थितियों को बदलने में देर नहीं लगेगी इसलिए सजग रहें और गाइडलाइंस का पालन करते रहें।
