{"_id":"5fc626ef9e5ae57ed20e11a4","slug":"after-quarrelling-with-wife-husband-climbed-up-the-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ा हुआ तो हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा पति, कहने लगा यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़ा हुआ तो हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा पति, कहने लगा यह बात
Tue, 01 Dec 2020 04:51 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 01 Dec 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक शख्स ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, वह युवक झगड़े के बाद हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त हाईटेंशन में करंट नहीं था। इस दौरान युवक करीब 80 फीट ऊपर चढ़ गया और पत्नी के मायके जाने पर जान देने की धमकी देने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक युवक को समझाया गया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बड़वानी में बालसमुद पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टमेला आता है। यहां एक शख्स और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ऐसे में महिला ने मायके जाने की धमकी दे डाली। इससे नाराज होकर युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर करीब 80 फीट की ऊंचाई तक चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
टावर से बार-बार कही यह बात
ग्रामीणों ने बताया कि टावर पर चढ़ने के बाद युवक बार-बार एक ही बात कह रहा था। उसका कहना था कि अगर पत्नी मायके गई तो वह टावर से कूद जाएगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों के पसीने छूट गए। इसके बाद युवक की पत्नी को मामले की जानकारी दी गई, जिससे वह भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
