फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action will be taken on plastic use in Chhind, initiative to promote eco-friendly Dona-Pattal in Bhoj Bhandare

MP News: छींद में प्लास्टिक उपयोग पर होगी कार्रवाई, भोज भंडारे में इकोफ्रेंडली दोना-पत्तल बढ़ावे की पहल

Mon, 11 Sep 2023 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:12 PM IST
सार

छींद पंचायत क्षेत्र में गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2023 से प्लास्टिक से बने दोना-पत्तल प्रतिबंधित होंगे। इसके विकल्प के रूप में हरे पत्तों से बने दोना-पत्तलों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Action will be taken on plastic use in Chhind, initiative to promote eco-friendly Dona-Pattal in Bhoj Bhandare
रायसेन के छींद धाम में प्लास्टिक के दोने-पत्तल पर रोक लगेगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रायसेन जिले की पंचायत छींद द्वारा ग्रामसभा में पॉलिथीन पर प्रतिबंध का निर्णय लिया है। साथ ही उसके क्रियान्वयन की प्रभावी योजना बनाई है। ग्राम पंचायत क्षेत्र छींद-छुछार में प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक से बने दोना पत्तल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दंड का प्रावधान किया है। 
विज्ञापन


ग्रामसभा में लिए गए निर्णय के अनुसार छींद पंचायत क्षेत्र में गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2023 से प्लास्टिक से बने दोना-पत्तल प्रतिबंधित होंगे। इसके विकल्प के रूप में हरे पत्तों से बने दोना-पत्तलों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। परंपरागत रूप से होने वाले भोज भंडारे में उपयोग के लिए पत्तों से बने दोना-पत्तलों की उपलब्धता छींद में ही ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। प्लास्टिक के दोना पत्तल ही नहीं नवरात्रि के प्रथम दिन से छींद मेला क्षेत्र में प्रतिबन्धित पॉलिथीन और इससे बने कैरी बैग आदि इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। उक्त प्रतिबंध के प्रथम उल्लंघन पर पांच सौ रुपए का अर्थदंड एवं अगले उल्लंघन पर धारा 133 सीआरपीसी के अंतर्गत करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि आस्था के केंद्र हनुमान मंदिर छींद में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में भंडारे कराए जाते हैं। मंदिर दर्शन करने जाने वाले हजारों श्रद्धालु इन भंडारों में भोज प्रसादी ग्रहण करते हैं। इन भोज भंडारा में प्लास्टिक के बने दोना पत्तलों का ही उपयोग होता है। भोज भंडार में उपयोग हुए प्लास्टिक के दोना पत्तलों का अंबार लग जाता है। इससे न केवल गंदगी फैलती है बल्कि प्रदूषण बढ़ता है और भूमि की उपजाऊ क्षमता प्रभावित होती है। पंचायत के इस निर्णय की पर्यावरण प्रेमियों द्वारा बहुत प्रशंसा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार रखेंगे स्वच्छता पर नजर
पंचायत द्वारा नवाचार कर मेला क्षेत्र के दुकानदारों की एक समिति गठित की गई है। हेमंत धाकड़ की अध्यक्षता में गठित दुकानदारों की स्वच्छता समिति मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का कार्य करेगी। यह समिति ग्राम पंचायत से मान्यता प्राप्त और ग्राम पंचायत का अंग होगी। पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और चौकीदार को निर्णय को प्रचारित और प्रसारित करने की जिम्मेदारी दी गई है।


ग्राम पंचायत छींद- छुछार की सरपंच संगीता रघुवंशी ने बताया कि ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक से बने दोना पत्तल का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed