{"_id":"6180164895ba581070763457","slug":"action-on-17-fraudulent-shopkeepers-under-inspection-campaign-of-measurement-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: किसी ने कम तौलकर दी मिठाई तो किसी के पैकेज पर झूठी घोषणाएं, 17 के दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: किसी ने कम तौलकर दी मिठाई तो किसी के पैकेज पर झूठी घोषणाएं, 17 के दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध
Mon, 01 Nov 2021 10:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:10 PM IST
सार
धोखाधड़ी करने वाले 17 दुकानदारों पर नापतौल विभाग के निरीक्षण अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। ये दुकानदार या तो निर्धारित मात्रा से कम सामान दे रहे थे या फिर पैकेट पर झूठी बातें लिखकर अपना सामान बेच रहे थे।
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने वाले 17 दुकानदारों पर नापतौल विभाग ने कार्रवाई की
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपभोक्ताओं को उचित नापतौल से मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नापतौल विभाग निरीक्षण अभियान चला रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अनियमितताएं पाए जाने पर 17 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इनमें से चार ऐसे प्रतिष्ठान थे जो निर्धारित मात्रा से कम तौलकर दे रहे थे तो पांच ऐसे थे जिन्होंने पैकेट पर तो घोषणा कर दी लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं था। शेष के नापतौल उपकरण सही नहीं थे।
आगे भी चलेगा अभियान
उप नियंत्रक नापतौल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठाई कम तोलने के कारण चार प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। पैकेजों पर नियमानुसार घोषणाए न होने पर पांच एवं नाप तौल उपकरण नियमानुसार सत्यापित नहीं होने पर आठ प्रतिष्ठानों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं को यदि लगता है कि उनके साथ धोखा हो रहा है तो वे शिकायत कर सकते हैं।
मिठाई खरीदते समय रहें सावधान
अगर आप किसी दुकान पर मिठाई या अन्य सामान खरीदने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि ठीक से तौलकर दिया जा रहा है या नहीं। कई बार आपके साथ भी ऐसा हो सकता है कि आप जितना खरीद रहे हैं मात्रा उससे कम हो।