{"_id":"62408c2cd5df5e000a44990f","slug":"action-of-rewa-lokayukta-ranger-arrested-red-handed-taking-bribe-of-20-thousand-in-singrauli-district-bribe-was-sought-for-leaving-the-seized-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा लोकायुक्त की कार्रवाई: सिंगरौली जिले में 20 हजार की रिश्वत लेते रेंजर रंगेहाथ गिरफ्तार, जब्त जेसीबी छोड़ने के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा लोकायुक्त की कार्रवाई: सिंगरौली जिले में 20 हजार की रिश्वत लेते रेंजर रंगेहाथ गिरफ्तार, जब्त जेसीबी छोड़ने के लिए मांगी थी घूस
Sun, 27 Mar 2022 09:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:39 PM IST
सार
सिंगरौली जिले के वन परिक्षेत्र सिहावल के रेंजर को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बीस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसने किसान से जब्त जेसीबी को छोड़ने के नाम पर 40 हजार की मांग की थी। बीस हजार रुपये पहले ले चुका था।
विज्ञापन
bribe
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली जिले के वन परिक्षेत्र सिहावल के रेंजर को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बीस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसने किसान से जब्त जेसीबी को छोड़ने के नाम पर 40 हजार की मांग की थी। बीस हजार रुपये पहले ले चुका था।
जानकारी के अनुसार तहसील चितरंगी के ग्राम बकतरा में रहने वाले किसान तीरथ प्रसाद पिता राधे राम सिंह गुर्जर ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। उसने बताया था कि वन परिक्षेत्र सिहावल का रेंजर गोपाल उइके उसे रिश्वत के लिए परेशान कर रहा है। उसकी जब्त जेसीबी को छोड़ने के नाम पर चालीस हजार रुपये मांगे थे। जैसे-तैसे बीस हजार रुपये दिए थे फिर भी वो जेसीबा नहीं छोड़ रहा था। बीस हजार और मांग रहा था। इससे परेशान होकर तीरथ प्रसाद ने लोकायुक्त को शिकायत कर दी।
पड़ताल में रिश्वत की बात सही पाई गई। इस पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया। तीरथ के माध्यम से आरोपी को संदेश भिजवाया कि बीस हजार की व्यवस्था हो गई है। आरोपी गोपाल उइके के बताए समय पर ग्राम सिहावल स्थित आरोपी के शासकीय मकान पर रुपये देने पहुंचा। रविवार को जैसे ही गोपाल उइके ने रुपये लिए, लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।