फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action of Bhopal Lokayukta: Accountant arrested for demanding bribe to report in favor of sacked employee

भोपाल लोकायुक्त की कार्रवाई: बर्खास्त कर्मचारी से जांच रिपोर्ट पक्ष में करने के नाम पर घूस मांगने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 01 Apr 2022 08:52 PM IST
सार

भोपाल लोकायुक्त ने विदिशा जिला पंचायत के अकाउंटेंट मनोज राय को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार किया। अकाउंट ने अनियमितता के आरोप में बर्खास्त रोजगार सहायक से पक्ष में रिपोर्ट कराने 30 हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
Action of Bhopal Lokayukta: Accountant arrested for demanding bribe to report in favor of sacked employee
भोपाल लोकायुक्त ने विदिशा के अकाउंटेट को रिश्वत लेते दबोचा(सफेद शर्ट में आरोपी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा जिला पंचायत के अकाउंटेंट मनोज राय को भोपाल लोकायुक्त ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार किया। अकाउंट ने अनियमितता के आरोप में बर्खास्त रोजगार सहायक से पक्ष में रिपोर्ट कराने 30 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

 
भोपाल लोकायुक्त को ऋषिराज कुर्मी निवासी ग्राम मैनवाड़ा विदिशा ने आवेदन दिया था। इसमें उसने बताया था कि वह रोजगार सहायक मैनवाड़ा के पद पर 2017 में नियुक्त था। उस समय उसे अनियमितता के आरोप लगने पर कलेक्टर विदिशा ने बर्खास्त किया था। जिस पर हाईकोर्ट ग्वालियर से उसके प्रकरण में जांच कराने का आदेश लेकर आया था। जांच रिपोर्ट आवेदक के पक्ष में करने को लेकर मनोज राय ने 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। इस रिश्वत राशि से आवेदक से 15 हजार रुपये मनोज राय ने शुक्रवार को मंगाए थे। जिस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के निर्देशन में इंस्पेक्टर रजनी तिवारी, इंस्पेक्टर नीलम पटवा एवं लोकायुक्त दल ने आवेदक ऋषिराज कुर्मी के साथ यह कार्रवाई विदिशा में जिला पंचायत के कार्यालय में की। 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि मनोज राय के लेते ही आवेदक ने पूर्व निर्धारित इशारा किया और टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed