{"_id":"5f48e547d165a66e9c395d60","slug":"acid-attack-in-a-village-in-sehore-district-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर में एसिड अटैक, आरोपियों सहित आठ लोग झुलसे, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर में एसिड अटैक, आरोपियों सहित आठ लोग झुलसे, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Aug 2020 04:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, सिहोर
पीटीआई, सिहोर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 28 Aug 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दो पक्षों में हुए मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कथित रूप से एसिड से हमला कर दिया, जिससे एसिड फेंकने वाले दो आरोपियों सहित आठ लोग झुलस गए। यह घटना बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात सीहोर से करीब 35 किलोमीटर दूर अहमदपुर थानांतर्गत खाईखेड़ा गांव में हुई।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने शुक्रवार को बताया कि घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें एक पक्ष के छह लोग, जबकि दूसरे पक्ष के एसिड फेंकने वाले दो आरोपी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि छह घायलों को भोपाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों- राहुल और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों आरोपी दूध डेयरी संचालक के बेटे हैं। अधिकारी ने बताया कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। हालांकि, चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्से एसिड गिरने से झुलस गए हैं। इन सभी की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच है और सभी पुरुष हैं।
विज्ञापन
यादव ने बताया कि दूध डेयरी में उपयोग में लाए जाने वाले एसिड से हमला किया गया था। यह एसिड डेयरी में दूध में ‘फैट टेस्ट’ करने वाला था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
