शाजापुर की उपलब्धि: सीएम हेल्प लाइन की शिकायतें को सुलझाने में शाजापुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर, बुरहानपुर रहा अव्वल
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत निराकरण के मामले में शाजापुर जिले ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर ब समूह में दूसरा स्थान पाया है। बुरहानपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि रतलाम तीसरे और निवाड़ी चौथे व डिंडोरी पांचवें नंबर पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत निराकरण के मामले में शाजापुर जिले ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर ब समूह में दूसरा स्थान पाया है। बुरहानपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि रतलाम तीसरे और निवाड़ी चौथे व डिंडोरी पांचवें नंबर पर है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को सीएम हेल्प लाइन शिकायत निराकरण को लेकर वेटेज के आधार पर जिलों का स्कोर जारी किया गया है। इसमें बुरहानपुर जिले को 81.02 नंबर और शाजापुर जिले को 78.59 नंबर मिले हैं। इस तरह शाजापुर जिला ब समूह में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। जिला प्रबंधक लोक सेवा आशय श्रीवास्तव का कहना है कि इस माह जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। हमारा प्रयास है कि जिला प्रदेश में पहले स्थान रहे। इसके लिए हम लगातार कवायद कर रहे हैं। अक्टूबर में जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर था। इस स्थिति में सुधार हुआ और नवंबर में जिला तीन पायदान ऊपर चढ़ा। लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय में पदस्थ कार्यालय सहायक कमर अली को बीते महीने सीएम हेल्प लाइन शिकायत निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा सम्मानित भी किया गया था।
हर दिन मॉनिटरिंग से मिल रही सफलता
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लोक सेवा प्रबंधन विभाग के टीम सीएम हेल्पलाइन की शिकायत निराकरण के लिए विभागवार सघन मॉनिटरिंग करती है। साथ ही सभी विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा किए जाने एवं शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के लिए प्रेरित किया जाता है। परिणाम स्वरूप जिला सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समाधान में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसे और भी बेहतर करने की कवायद जिम्मेदार कर रहे हैं।
ऐसे पाया दूसरा स्थान
जिन मुद्दों के आधार पर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, उनमें मुख्य रूप से समाधान कारक शिकायतों का प्रतिशत बढ़ाया गया है। 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण किया गया। गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निराकरण किया गया। लंबित शिकायतों की संख्या में कमी की गई। इसके लिए कलेक्टर, एडीएम के साथ ही लोक सेवा प्रबंधन की टीम ने लगातार मॉनिटरिंग की और शिकायतों का निराकरण करा कर ही माने।
मामले में कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि सीएम हेल्प लाइन शिकायत निराकरण में जिले ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर ब समूह में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, इस मुकाम पर आने में सभी विभागों की मेहनत शामिल हैं। लोकसेवा प्रबंधन टीम की भूमिका भी सराहनीय है। हमारा प्रयास है कि जिला प्रदेश में पहले नंबर पर आए।