{"_id":"9ddfbd3e-c20d-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"accused-burnt-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म नहीं कर पाने पर नाबालिग को जलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म नहीं कर पाने पर नाबालिग को जलाया
भिंड
Updated Tue, 21 May 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप न कर पाने पर युवक ने उसे जला दिया।
विज्ञापन
घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे ग्वालियर रैफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक बंटी भदौरिया छेड़छाड़ किया करता था।
बंटी पीड़िता को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करता था। इस पर पीड़िता की मां ने आरोपी को फटकार भी लगाई थी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पीड़िता घर पर अकेली थी और मां मंदिर गई थी तब आरोपी बंटी ने पीड़िता के घर आकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
लड़की के विरोध करने पर दुष्कर्म में सफल न हो पाने से आरोपी ने गुस्से मे लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया और घर से भाग गया।
बुरी तरह जल चुकी लड़की को भिंड के शासकीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बंटी भदौरिया के खिलाफ बयान भी दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पूरे परिवार सहित फरार है।
