फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident: Unbridled truck hit the motorcycle, nephew died in a painful road accident, uncle and another serious

Accident: बेलगाम ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा और एक अन्य गंभीर

Wed, 22 Jun 2022 11:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 11:34 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना क्षेत्र के बाबई बिजौरी में मक्का खरीदने जा रहे चाचा भतीजे को ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Accident: Unbridled truck hit the motorcycle, nephew died in a painful road accident, uncle and another serious
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना क्षेत्र के बाबई बिजौरी में मक्का खरीदने जा रहे चाचा भतीजे को ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाबई बिजौरी निवासी 23 वर्षीय संतकुमार पिता लालसिंह कवरेती सोमवार को अपने चाचा और एक अन्य दोस्त के साथ खेती का सामान, मक्के के बीज खरीदने के लिए मोटर साइकिल से छिंदवाड़ा आए थे। इस बीच वे बाइक से नेर-जमुनिया की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को रौंद दिया। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने संतकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका चाचा और दोस्त गंभीर है जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed