फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident News: Bike riders going to attend the wedding ceremony collided with the bus, two died in the acciden

Accident News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार बस से टकराए, हादसे में दो की मौत

Wed, 01 Mar 2023 10:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 10:30 AM IST
सार

दमोह के तेंदुखेड़ा में दो बाइक सवार युवक एक बस से टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

विज्ञापन
Accident News: Bike riders going to attend the wedding ceremony collided with the bus, two died in the acciden
दमोह में सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवार युवक दमोह आ रही यात्री बस से टकरा गए और दोनों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


घटना दमोह तेन्दूखेड़ा मार्ग पर सांगा के पास बराघाट पुल के समीप की है। जब तेन्दूखेड़ा से दमोह की ओर यादव  कंपनी की बस आ रही थी। वहीं, बाइक सवार कार्तिक और चिन्नू  शादी समारोह में शामिल होने के लिए तेन्दूखेड़ा आ रहे थे। बरघाट पुल के पास पहुंचते ही बाइक सवार बस से टकरा गए। जिसमें चिन्नू की घटनास्थल पर मौत हो गई और कार्तिक बाल्मिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर डायल 100 और 108 वाहन पहुंचा और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां  कार्तिक बाल्मिक ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। राहगीरों ने बताया बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रहे थे और  बस से टकरा गए बस चालक ने बचाने का प्रयास भी किया।  घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त किया है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


स्टेयरिंग फेल होने से टीले से टकराई बस
वहीं, दूसरी ओर दमोह जिले के हटा में पन्ना मार्ग पर एक तेज रफ्तार यात्री बस का चलते हुए अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया और वह मिट्टी के टीले से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, दहिया ट्रेवल्स कंपनी की बस MP 34 P 0216 हटा से बंधा जा रही थी, तभी खेजरा गांव के समीप अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस सड़क किनारे मिट्टी के टीले से टकरा गई।  हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को चोटे आई हैं, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में वर्षा पिता किशोरीलाल अहिरवार ,मीरा बाई पति काशीराम पटेल, रोशनी पिता प्रेमलाल आदिवासी और कोमल बाई पति गट्टू बर्मन शामिल हैं। हादसे के बाद बस को जेसीबी की मदद से खंती से बाहर निकाला गया है और दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed