{"_id":"63f8735d90d36921c30b038b","slug":"accident-in-damoh-tractor-trolley-filled-with-laborers-overturned-two-killed-many-injured-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Damoh: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, करीब 14 घायल, दमोह-कटनी मार्ग पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Damoh: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, करीब 14 घायल, दमोह-कटनी मार्ग पर हादसा
Fri, 24 Feb 2023 01:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:50 PM IST
सार
रैपुरा गांव में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 मजदूर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह कटनी मार्ग पर रैपुरा गांव में मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि करीब उसमें सवार 14 मजदूर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा में भर्ती किया गया है, वहीं चार की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें 108 वाहन से कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायलों में गंभीर घायल जयपाल सिंह, भज्ज, भरन और आशारानी को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं ज्योति, सविता, नेहा, अजीत गौरारानी, लल्ल, जयपाल, मुन्ना, कल्लू और प्रकाश का रेपुरा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है।
घायल कल्लू सिंह ने बताया कि वह सभी लोग बिलपुरा गांव से कोठी मझगवां वन विभाग की नर्सरी में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। ट्राली में करीब 22 मजदूर सवार थे। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सभी लोग घायल हुए। जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके नाम की जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।