फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident in Chhatarpur: Tractor-trolley full of devotees overturned to save cows and bulls fighting on the road, 25 people including women and children injured

छतरपुर में हादसा: सड़क पर लड़ रहे गाय-बैल को बचाने में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिलाओं-बच्चों सहित 25 लोग घायल

Sat, 07 May 2022 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 08:54 PM IST
सार

छतरपुर के मातुगवां थाने के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं-बच्चे ज्यादा हैं।
 

विज्ञापन
Accident in Chhatarpur: Tractor-trolley full of devotees overturned to save cows and bulls fighting on the road, 25 people including women and children injured
छतरपुर के मातुगवां थाने के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के मातुगवां थाने के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं-बच्चे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक घटना मातगुवां थाना क्षेत्र की है, जहां गुलगंज थाना क्षेत्र के कालिया की टपरियन पंचायत गोपालपुर का यादव परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर छतरपुर पुराण पूजन मे शामिल होने आ रहे थे। ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं-बच्चे ज्यादा थे। मातगुवां थाना के पास रास्ते में बीच सड़क पर गाय-बैल आपस में लड़ रहे थे, जिन्हें बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इसमें सवार तकरीबन 12 महिलाएं सहित 10 छोटे बच्चे, 3 पुरुष घायल हुए हैं। रास्ते में आ रही मालवाहक पिकअप वाहन पर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

 
हादसे में घायल लड्डू बाई यादव, आरती यादव, प्रेमबती यादव, तुलसा यादव, प्रेमवती यादव, तुलशा यादव और प्रेम नारायण बताते हैं कि वे गांव से छतरपुर गणेश कॉलोनी में अपनी ननद के यहां भागवत कथा में शामिल होने आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया। लद्दू बाई पति मोहन यादव (32) के सिर में गंभीर चोट आई है। लीला यादव पति अवध लाल यादव (30) के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed