फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Abused and thrashed by cops, allege junior doctors in letter to Director of AIIMS-Bhopal

लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने की भोपाल एम्स के दो डॉक्टरों की पिटाई

Thu, 09 Apr 2020 09:45 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 09 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Abused and thrashed by cops, allege junior doctors in letter to Director of AIIMS-Bhopal
भोपाल एम्स - फोटो : social media

पुलिस द्वारा भोपाल एम्स की एक महिला डॉक्टर सहित दो जूनियर डॉक्टरों की बुधवार को कथित पिटाई की घटना के बाद एक आरक्षक को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि एम्स के निदेशक डॉ सरमन सिंह ने कहा कि हमें पुलिस से अब कोई शिकायत नहीं हैं क्योंकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की तुरंत बाद हमसे संपर्क कर मामले में तुरंत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कोरोना महामारी के चलते एक बड़े संकट के समय ऐसी छोटी बातों पर अधिक ध्यान देना हमें उचित नहीं लगता है।' यह घटना तब हुई जब बुधवार शाम को दो जूनियर डॉक्टर भोपाल एम्स में ड्यूटी के बाद परिसर में अपने आवास में लौट रहे थे।
विज्ञापन


वहीं भोपाल उत्तर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सांई कृष्णा थोटा ने कहा, 'पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद एम्स प्रबंधन से संपर्क कर संबंधित आरक्षक को ड्यूटी से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया, 'पुलिस को सूचना मिली थी कि एम्स के पास कुछ सब्जी विक्रेता जमा हैं। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस के दो आरक्षक एक चार पहिया वाहन में वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर लोग यहां-वहां भागने लगे। वहीं पास में सादे कपड़े में ये दो युवा डॉक्टर खड़े मिले और पुलिसकर्मी भागती हुई भीड़ के बीच इन्हें पहचान नहीं सके। ये डॉक्टर वहां सब्जी नहीं बल्कि पास में ही दूध खरीद रहे थे। तभी इनके बीच कहासुनी हो गयी।'


उन्होंने कहा, 'दोनों डॉक्टरों को कोई बड़ी चोट नहीं आई है और न ही कोई फैक्चर हुआ है। डॉक्टर और पुलिस कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए एक ही मोर्चे पर खड़े हैं। हम दोनों स्तम्भों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध चाहते हैं इसलिए स्थिति से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एसपी ने कहा कि वर्तमान में कठिन हालातों के मद्देनजर एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आपस में मुलाकात कर अपनी अपनी स्थिति सामने रखी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed