फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Abhinav Arora Controversy Rambhadracharya Statement on Abhinav Arora Know Inside Story

MP: ‘वो बाल संत नहीं, एक बालक है…मेरे मंच पर चिल्लम चिल्ली कर रहा था’, रामभद्राचार्य महाराज अभिनव को लेकर बोले

Sat, 02 Nov 2024 04:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Nov 2024 04:35 PM IST
सार

MP: श्रीकृष्ण के भक्त अभिनव अरोड़ा कई दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही एक कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनव अरोड़ा का डांट लगाई थी। यही नहीं उन्होंने डांट लगाते हुए मंच से नीचे उतारने का निर्देश भी दिया था।

विज्ञापन
Abhinav Arora Controversy Rambhadracharya Statement on Abhinav Arora Know Inside Story
जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के चित्रकूट पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनव अरोड़ा को अपने मंच से उतारे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह कोई बाल संत नहीं वह एक बालक है। जो अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने हेतु तेज तेज से जयकारे लगाता है। इसी बात पर मैंने उसे कहा कि मेरे मंच की कुछ मर्यादा है। यहां पर ज्यादा चिल्लम चिल्ली मत करो। बाकी उससे मेरा कोई द्वेष नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनव अरोड़ा रामभद्राचार्य महाराज के मंच पर नजर आ रहा है। मंच पर ही आरती के बीच में वह जयकारे लगाते और इधर-उधर टहलते दिखाई देता है। जिसपर रामभद्राचार्य उसे टोकते हैं और मंच से नीचे उतरने के लिए कह देते हैं। उधर, इस वीडियो को लेकर जब चित्रकूट पहुंचे रामभद्राचार्य से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अभिनव अरोड़ा से कोई द्वेष नहीं है। चूंकि, मेरी कुछ मर्यादा है और उस समय मेरी कथा गंभीर विषय पर चल रही थी, इसलिए उसे मंच से उतरने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे के बयान का रामभद्राचार्य ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एक होना चाहिए। वहीं, कई राज्यों में अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ने पर भी उन्हें लाभ दिए जाने पर रामभद्राचार्य महराज ने कहा- ये गलत है, समान नागरिक संहिता लागू हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed