फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man was beaten with sticks over a land dispute in Tilakhan village of Rewa

MP News: रीवा में जमीन विवाद को लेकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने वीडियो सामने आने पर शुरू की जांच

Sat, 18 Feb 2023 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Feb 2023 05:30 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मारपीट को लेकर थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद उसका सत्यापन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
A young man was beaten with sticks over a land dispute in Tilakhan village of Rewa
तिलखन गांव में जमीनी विवाद पर दबंगों ने युवक की पिटाई की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित तिलखन गांव से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गांव के लोगों ने जमीन विवाद के चलते गांव के ही एक युवक की लाठी-डंडों से बेदम पिटाई की। इस घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलखन गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों के साथ युवक की बेदम पिटाई की। उसके बाद अब युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि फिलहाल मारपीट को लेकर थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन पिटाई का यह जो वीडियो वायरल हुआ है उसके बाद वीडियो का सत्यापन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिलखन गांव के निवासी ललन सिंह की जमीन पर गांव के ही रहने वाले कुछ दबंग लोगों द्वारा बेजा कब्जा किया जा रहा है। इस कारण ललन सिंह ने इस बात का विरोध किया। ललन के विरोध जताने पर दबंगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ उसकी पिटाई कर दी। वहीं, अब ललन सिंह की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed