फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man from Chhindwara made a video call to his wife who went to her maternal home, then hanged herself.

MP News: बिहार के युवक ने छिंदवाड़ा में रुठकर मायके गई पत्नी को वीडियो कॉल किया, फिर लगा ली फांसी

Tue, 18 Apr 2023 10:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 18 Apr 2023 10:28 PM IST
सार

बिहार के सुल्तानगंज के रहने वाले युवक ने छिंदवाड़ा में सुसाइड कर लिया। उससे पहले उसने रुठकर मायके गई पत्नी को वीडियो कॉल किया। फिर फांसी लगा ली।
 

विज्ञापन
A young man from Chhindwara made a video call to his wife who went to her maternal home, then hanged herself.
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सुल्तानगंज में रहने वाले युवक ने मंगलवार को छिंदवाड़ा में सुसाइड कर लिया। बीते कुछ समय से छिंदवाड़ा में रहकर युवक कंडक्टरी कर रहा था। इस दौरान उसने एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। वह चंदनगांव में रहने लगा था। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात उसने पत्नी से वीडियों कॉल पर बात की। फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह पत्नी से बात कर रहा था तो उसे संदेह हुआ कि नशे में यह कुछ भी कर सकता है। उसने मकान मालिक को सूचना दी। जब मकान मालिक वहां पहुंचा तो युवक फंदे पर झूल चुका था।  

विज्ञापन


छिंदवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने बताया कि बिहार के सुल्तानगंज निवासी 24 वर्षीय राहुल पिता विजय मंडल चंदनगांव में रह रहा है। वह बस कंडक्टर के रूप में कार्य करता था। छिंदवाड़ा में रहते हुए राहुल ने बेलगांव की एक लडकी से प्रेम विवाह किया था। करीब एक सप्ताह पहले विवाद के बाद पत्नी रुठकर मायके चली गई थी। इसके बाद से राहुल निराश रहने लगा। शनिवार-रविवार की रात उसने शराब के नशे में पत्नी से भी बात की। नशे में दोनों के बीच बहस भी हुई। वीडियों कॉल के दौरान राहुल ने कुछ ऐसा कहा कि उसकी पत्नी को संदेह हुआ। इसके बाद उसने मकान मालिक को फोन कर पति को देखने को कहा। पता चला कि राहुल फंदे पर झूल चुका है। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


बाइक खंती में गिरी, एक की मौतः
मोहखेड़ के सेहराढाना से रविवार रात शादी में शामिल होने बिछुआ जा रहे चाचा-भतीजे की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। बाइक चला रहे चाचा को गंभीर चोट आई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा हादसा पांढुर्ना से वरूड मार्ग पर हुआ। सोमवार को कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल डेढ़ साल के बालक की मौत हो गई। चार अन्य घायलों को पांढुर्ना अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed