{"_id":"60a2de985e24610aae3754c8","slug":"a-woman-killed-by-leopard-attack-in-seoni-district-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सिवनी जिले के एक जंगल में तेंदुए के हमले से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सिवनी जिले के एक जंगल में तेंदुए के हमले से महिला की मौत
Tue, 18 May 2021 02:52 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 18 May 2021 02:52 AM IST
सार
- वन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से खून से सना महिला का मोबाइल फोन ही मिला और वन रक्षक दल को तेंदुए के पद-चिह्न मिले हैं
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के एक जंगल में एक तेंदुए द्वारा हमले में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। संभागीय वन अधिकारी एसके एस तिवारी ने बताया कि घटना रविवार को जिले के केवलारी प्रखंड के रतनपुर गांव के पास हुई।
विज्ञापन
महिला गांव के बाहर जंगल में तेंदू के पत्ते तोड़ रही थी तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला की गर्दन पकड़कर करीब आधे किलोमीटर तक घसीटा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति और कुछ अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन मौके पर पीड़िता की मौत हो गई। उस जगह से खून से सना महिला का मोबाइल फोन ही मिला। अधिकारी ने कहा कि वन रक्षक दल को घटनास्थल से तेंदुए के पद-चिह्न मिले हैं।
विज्ञापन
