फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a woman killed a man after he tried to allegedly molest her and rape her woman accept her crime and arrested

सालों से हो रहे यौन शोषण के बाद महिला का टूटा सब्र, 25 बार चाकू मारकर आरोपी को उतारा मौत के घाट

Sat, 17 Oct 2020 11:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 17 Oct 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
a woman killed a man after he tried to allegedly molest her and rape her woman accept her crime and arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मध्यप्रदेश के गुना में एक महिला ने अपने ऊपर हो रही ज्यादती का बदला लेते हुए अशोकनगर कांग्रेस नेता ब्रजभूषण शर्मा की हत्या कर दी। महिला के अंदर इतना गुस्सा था कि उसने कांग्रेस पार्टी से निष्कासित नेता के शरीर में 25 बार चाकू मारा। बता दें कि पार्टी पहले ही नेता को निकाल चुकी थी।

विज्ञापन



यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के ऊपरी बाजार की है। महिला अशोकनगर जिले के अचलगढ़ की रहने वाली है और उसका पति भी इसी जिले में शिक्षक था। दरअसल, शर्मा एक रात 11 बजे महिला के घर में पहुंचा और उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


शर्मा की इस हरकत से खुद का बचाव करते हुए महिला ने निष्कासित नेता पर 25 बार चक्कू से वार किया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने रात दो बजे करीब पुलिस को फोन इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं महिला को कोर्ट के सामने भी पेश किया गया और बीते मंगलवार को कोर्ट ने महिला को जेल में भेज दिया। जिस समय ब्रजभूषण शर्मा महिला के घर पर पहुंचा, उस समय उसका पति वहां नहीं था और इस अपराध को करने के बाद महिला ने पुलिस और अपने पति दोनों को इस बात की जानकारी दे दी।

पुलिस ने बताया कि शर्मा ने महिला का वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने शर्मा के शरीर पर चाकू से कई वार किए और शर्मा की पीठ पर कई निशान देखे गए। पुलिस ने बताया कि महिला और शर्मा दोनों अचलगढ़ के रहने वाले थे और दोनों के बीच पहले से अवैध संबंध थे जिसने बाद में हत्या का रूप लिया।


जब शर्मा महिला के घर में पहुंचा तो उसका पति वहां मौजूद नहीं था लेकिन दो बच्चे थे और दोनों सो रहे थे। जब शोर हुआ तो महिला की छह साल की बेटी जाग गई। इधर मृतक की पत्नी अपर्णा शर्मा ने महिला पर ही आरोप लगा दिए हैं। उसका कहना है कि महिला ने पहले मेरे पति को अपने चक्कर में फंसाया और जेवर लूटे। उसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed