फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A two-hour cleanliness drive was held at Gomukh Ghat everyone from officials to shopkeepers

ओंकारेश्वर: दो घंटे तक गोमुखघाट पर चला सफाई अभियान, अधिकारियों से लेकर दुकानदारों ने किया श्रमदान

Sat, 12 Sep 2026 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Sep 2026 05:33 PM IST
सार

ओंकारेश्वर के गोमुखघाट पर शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों, समाजसेवियों, दुकानदारों, नगर परिषद कर्मचारियों और नागरिकों ने करीब दो घंटे श्रमदान कर सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सहयोग की अपील की गई।

 

विज्ञापन
A two-hour cleanliness drive was held at Gomukh Ghat everyone from officials to shopkeepers
सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को गोमुखघाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में अधिकारियों, समाजसेवियों, दुकानदारों, नगर परिषद कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने करीब दो घंटे श्रमदान कर घाट और आसपास के क्षेत्र की सफाई की।

विज्ञापन

अभियान में सहायक कलेक्टर शिल्पा चौहान, नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी, वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश पुरोहित, एल्डरमैन देवेश पुरोहित, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महंत शिवगिरी महाराज, स्थानीय दुकानदार प्रहलाद मधुकर सहित नगर परिषद कर्मचारी, समाजसेवी और नागरिक शामिल हुए।

विज्ञापन

श्रमदान के दौरान गोमुखघाट और आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित किया गया। अधिकारियों और समाजसेवियों ने स्वयं कचरे के पोटले उठाकर उन्हें कचरा वाहन तक पहुंचाया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सार्वजनिक स्थानों तथा घाटों पर कचरा नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शराब के खिलाफ महिलाओं के आंदोलन को मिला उमा भारती का साथ, फिर गरमाया शराबबंदी का मुद्दा

सहायक कलेक्टर शिल्पा चौहान ने कहा कि कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के निर्देशन में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है और इसे लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सप्ताह में कम से कम एक दिन स्वच्छता अभियान से जुड़कर तीर्थ नगरी को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।

नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा पत्रकारों और समाजसेवियों के सुझाव पर गोमुखघाट से अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने दुकानदारों से अपना कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग करने की अपील की।

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महंत शिवगिरी महाराज ने बताया कि वे लंबे समय से परिक्रमा मार्ग में पौधारोपण और स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नगरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। अभियान में मौजूद लोगों ने कहा कि ओंकारेश्वर की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed