{"_id":"63d1547cc3fdb8526528ddfe","slug":"a-teenager-committed-suicide-by-hanging-himself-in-shyam-nagar-bhopal-madhya-pradesh-news-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: श्याम नगर में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: श्याम नगर में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Wed, 25 Jan 2023 09:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 25 Jan 2023 09:40 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई केके द्विवेदी ने मुताबिक, रवि उईके (15) हबीबगंज के श्याम नगर में रहता था। वह माता-पिता के साथ मजदूरी करता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे उसने मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
हबीबगंज थाना, भोपाल
- फोटो : Social Media
विस्तार
भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र श्याम नगर में मंगलवार शाम एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आज बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई केके द्विवेदी ने बताया कि रवि उईके (15) हबीबगंज के श्याम नगर में रहता था। वह माता-पिता के साथ मजदूरी करता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे उसने मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिजन उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए थे। वहां से जय प्रकाश अस्पताल जाने की सलाह दी गई। जय प्रकाश अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि का शव पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रवि के परिजन शोकाकुल हैं और कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।
