{"_id":"6462577f8c4e23529508b418","slug":"a-person-sleeping-inside-died-in-a-fire-in-a-house-in-sehore-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: घर में लगी आग में अंदर सो रहे व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने बुझाई आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: घर में लगी आग में अंदर सो रहे व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने बुझाई आग, सामान जलकर राख
Mon, 15 May 2023 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 May 2023 09:32 PM IST
सार
सीहोर के इछावर में घर में आग लगी उस समय सारे लोग सो रहे थे। राधेश्याम गहरी नींद में सो रहा था। उसकी बुरी तरह झुलसने मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में जला मकान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले के इछावर में एक मकान में भीषण आग लगाने से एक ग्रामीण की जलकर मौत हो गई। वहीं, घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इछावर थाना क्षेत्र के बोरदी गांव में उर्जन के मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। जिस समय घर में आग लगी उस समय सारे लोग सो रहे थे। वहीं, राधेश्याम गहरी नींद में सो रहा था, जो आग में बुरी तरह झुलस गया। हादसे में राधेश्याम की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, भीषण आग लगने की वजह से घर और अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। मकान में आग कैसे लगी इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
