फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A minor who went to take a bath with his friends in Katni drowned in the water

MP: दोस्तों के साथ नहाने गया नाबालिग डूबा, SDERF और गोताखोरों के टीम ने 21 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर ढूंढा शव

Sat, 10 Aug 2024 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Aug 2024 04:26 PM IST
सार

MP: कटनी जिले में नदी में नहाने गए नाबालिग बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। जिसका शव सर्च ऑपरेशन के करीब 21 घंटे चलने के बाद करीब डेढ़ किमी दूर मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
A minor who went to take a bath with his friends in Katni drowned in the water
दोस्तों के साथ नहाने गया नाबालिग डूबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेहरा निवासी संकल्प विश्वकर्मा अपने 7 से 8 दोस्तों के साथ स्कूल छूटते ही वह कुठला नदी में नहाने चला गया था। आधे घंटे नहाने के बाद सभी अपने कपड़े धोने लगे। इसी दौरान 12 वर्षीय संकल्प का पैर कपड़े धोते वक्त फिसल गया और वह गहरे पानी में जा डूबा। जब तक कोई कुछ देख या समझ पाता तब तक नाबालिग पानी के बहाव में डूब गया। संकल्प में डूबने की सूचना तत्काल वहां मौजूद अन्य बच्चों ने ग्रामीणों और विश्वकर्मा परिवार को दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी संतोष डेहारिया ने बताया कि बड़वारा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के डूबने की सूचना ग्रामीणों से मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और SDERF होमगार्ड के जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया था। जो कल शाम 5 बजे से करीब 2 बजे तक चलाया गया।
विज्ञापन


वहीं सुबह पुनः नदी के आगे जाकर उसकी तलाश शुरू की गई तो उसका शव करीब डेढ़ किमी दूर मिला था। जिसे हमने बाहर निकालकर उसके पोस्टमार्टम के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया है। मामले पर मर्ग कायम करते करते मृतक के परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed