{"_id":"636740ce288d4e47a30b17b1","slug":"a-minor-was-kidnapped-and-raped-in-damoh-the-girl-had-gone-from-home-to-the-medical-store-to-take-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, घर से दवा खरीदने के लिए निकली थी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, घर से दवा खरीदने के लिए निकली थी बच्ची
Sun, 06 Nov 2022 10:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:37 AM IST
सार
दमोह जिले में नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बच्ची शनिवार शाम घर से दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई थी, जहां से आरोपी ने उसका अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के कुमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग भी घटना के विरोध में अस्पताल पहुंचे और परिवार से चर्चा की। हिंदूवादी संगठन ने पुलिस से जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पीड़िता के चाचा ने बताया कि शनिवार शाम उनकी भतीजी मेडिकल पर दवा लेने गई थी, इसी दौरान मनीष सोनवानी ने भतीजी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ नईम खान नामक युवक भी था। उन्हें जानकारी लगी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर पीड़ित को तत्काल मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। कुमारी थाना प्रभारी वंदना गौर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।