फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A married Dalit woman committed suicide on Friday after gangrape at Narsinghpur district of Madhya Pradesh in Chichli police station area

मध्यप्रदेशः सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़िता ने लगाई फांसी

Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नरसिंहपुर
पीटीआई, नरसिंहपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 02 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
A married Dalit woman committed suicide on Friday after gangrape at Narsinghpur district of Madhya Pradesh in Chichli police station area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में चिचली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित अनुसूचित जाति की महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय इस महिला के साथ चार दिन पहले तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पिछले तीन दिन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था। शुक्रवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म  के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो अन्य लोगों को पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गाडरवारा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  एसआर यादव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया  कि मामले में गोटटोरिया पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक मिश्रीलाल कोडपे को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपियों अरविंद चौधरी, परसू चौधरी और अनिल राय के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यादव ने बताया कि पीड़िता सोमवार को मवेशियों के लिए घास काटने अपनी दो भतीजियों के साथ खेत में गई थी। वहां आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

हालांकि, एसडीओपी ने बताया कि पीड़िता की दो भतीजियों ने कहा कि आरोपियों ने उसे पकड़ा और छेड़ा था, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने घटना के वक्त चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी वहां से भाग गए।

यादव ने दावा किया कि महिला और उसके पति ने उसी दिन मौखिक तौर पर पुलिस से शिकायत की थी लेकिन शिकायत स्पष्ट नहीं थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता जब गांव में पानी लेने गई तो एक अन्य महिला लीलाबाई ने उसे कथित तौर पर ताना मारा। इसके बाद पीड़िता ने अपने घर जाकर फांसी लगा ली।


पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि वे पिछले तीन दिन से मामला दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यादव ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अरविंद के पिता मोतीलाल और एक अन्य महिला लीलाबाई को हमने पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भादंवि की धारा 306 के तहत हिरासत में ले लिया है क्योंकि उन्होंने पीड़िता का अपमान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले में आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed