फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a man became hero who won the case against his wife

पत्नी के खिलाफ तलाक का मुकदमा जीतने वाला कैसे बना हीरो?

Mon, 28 Sep 2015 03:42 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
a man became hero who won the case against his wife

मध्यप्रदेश के इंदौर में पत्नी के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर कने वाला एक व्यक्ति आजकल कुछ लोगों का हीरो बन गया है। उसकी लोकप्रियता के चलते ही लैंगिक भेदभाव के खिलाफ काम करने वाली संस्था सेव इंडियन फैमिली (SIF) ने सेमिनार आयोजित कर उसके विचार जाने।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सेमिनार का विषय ''कैसे पुरुषों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और न्यायपूर्ण सेक्स के मामले में भी उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा है''।
विज्ञापन

 
सेमिनार में विचार रखते हुए 44 वर्षीय प्रतीक त्रिपाठी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पत्नी के खिलाफ तीन साल पहले तलाक का मुकदमा दायर करते हुए उससे गुजारा भत्ता पाने की लड़ाई जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों के अधिकारों के ‌लिए कानून बनाने की मांग

a man became hero who won the case against his wife

त्रिपाठी ने बताया कि उसकी पत्नी एक सरकारी कर्मचारी और उससे पांच गुणा ज्यादा कमाती थी। हालांकि अब उनकी पत्नी ने निचली अदालत द्वारा दिए गए आदेश के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म निर्माता दीपिका भारद्वाज ने घरेलू हिंसा के मामलों में पीड़ित पतियों को संबोधित करते हुए बताया कि हम महिलाओं से भी चाहते हैं कि वो पुरुषों के खिलाफ होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं और उन्हें समर्थन दें।

एसआईएफ सदस्य दीप्तांशु शुक्ला ने बताया कि, 'हम चाहते हैं कि यहां पुरुषों के लिए एक ऐसा सामान कानून बने जिसमें महिलाओं को सुरक्षा देने की व्यवस्‍था की गई है। सरकार को इस संबंध में सीआरपीसी के सेक्‍शन 125 में भी बदलाव करने की जरूरत है जो महिला और पुरुष दोनों को बराबरी का मौका नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed